आत्म विश्वास से आगे बढ़ें, सफलता जरुर मिलेगी : डॉ. एस. सी. मेहता

( महावीर इंटरनेशनल द्वारा दो सौ बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किये )

Mahavir International (1)बीकानेर 28/11/17। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर ने श्रीमती गंगा देवी मेहता, श्रीमती कमलेश जैन एवं गुप्त दान दाता के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्दिरागाँधी नहर परियोजना कोलोनी, बीकानेर में कुल 200 बच्चों को शाला पोशाक के ऊनी स्वेटर वितरित किये । महावीर इंटरनेशनल के सचिव राजेन्द्र जोशी व सह सचिव वीर डॉ एस सी मेहता ने इस अवसर पर बताया कि बीकानेर में बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये एवं उनके स्वाथ्य के लिए महावीर इंटरनेशनल बीकानेर ने एक मॉडल बनाया जो की पुरे देश में बड़ोदा के बाद दूसरे स्थान पर है। डॉ मेहता ने बच्चों को निसंकोच एवं आत्म विश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आप प्रयास करें सफलता जरुर मिलेगी। समारोह की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशन, बीकानेर के उपाध्यक्ष वीर जय चन्द लाल दफ्तरी ने की एवं विशिष्ट अतिथि श्री बीकानेर पक्की आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जय किशन अग्रवाल एवं निदेशक, क्लिनिक्स, राजुवास डॉ.जे एस. मेहता थे। . उन्होंने बच्चों का मार्ग दर्शन भी किया ।. इस अवसर पर दान दाताओं श्री मती गंगा देवी मेहता, श्रीमती कमलेश जैन, श्री मती चित्रा गोस्वामी एवं गुप्त दान दाता को “भामाशाह सम्मान” प्रदान किया गया । इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन ने महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं “सबकी सेवा सबको प्यार” के सिद्धांत पर बीकानेर में निरंतर कार्य रहने का आह्वान किया।वीर बी. के. खन्ना ने अपनी ओर से बच्चों की सहायता करने की बात कही। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ मेहता, वीर श्री सुरेन्द्र जैन एवं वीर कल्याण राम सुथार ने किया। शाला के प्राचार्य दीपक कुमार खत्री, व्याख्याता मोहम्मद जफ़र का सहयोग रहा। धन्यवाद प्रस्ताव महिला प्रकोष्ट की संयोजिका सुमन जैन ने दिया ।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!