मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में खरवा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में होगे कार्य
अजमेर, 28 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने मंगलवार को मसूदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खरवा मुख्यालय पर रात्रि चौपाल ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि खरवा क्षेत्र के खरवा, रानीसागर एवं भवानीपुरा ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण में कार्य स्वीकृत करेंगे। यह कार्य जनवरी में प्रारम्भ हो जाएंगे तथा आगामी वर्षाकाल से पूर्व पूर्ण हो जाएंगे ताकि इन गांवों में वर्षा जल का लाभ मिल सकेंगा। उन्होंने बताया इन तीनों ग्राम पंचायतों में अब तक 62 कार्य लिए जा चुके है तथा और भी कार्य साथ में लिए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने रामपुरा में पेयजल की कठनाई को देखते हुए । अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस गांव में पानी पहुंचाने के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से बातचीत/ समझाईश कर पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पुराने पम्पिंग स्टेशनों पर पम्प बदलने का कार्य शीघ्र हाथ में लिया जाएगा। पूरे अजमेर जिले में लगभग 80 करोड़ रूपये नये पम्प खरीद जा रहे है। आने वाली गर्मी तक सभी गांवों में अच्छा प्रेशर से पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि खरवा के सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चार दीवारी निर्माण का कार्य नरेगा योजना से करा दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि गौशाला के लिए पात्र संस्था उपलब्ध होने पर उन्हें निशुल्क जमीन उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने चौपाल में ही देवगढ़ गांव में बिजली पोल टेढ़ा होने की शिकायत पर विद्युत अभियंता को निर्देश दिए कि वे कल ही इसे दुरस्त कर रिपोर्ट करें। चौपाल के दौरान खरवा में ओवरब्रिज बनाने, भवानीपुरा स्कुल को क्रमोन्नत करने, गांव में बीसलपुर की पुरानी पाइप लाइन को बदलने, खरवा चिकित्सालय में चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति तथा एम्बुलैंस की व्यवस्था करने की ग्रामीणों ने आवश्यकता बताई जिस पर जिला कलक्टर ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मसूदा प्रधान श्री नारायण सिंह रावत, खरवा सरपंच श्री पे्रमसिंह रावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग, मसूदा के उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए
जिला कलक्टर ने इस मौके पर 8 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं कीट वितरित किए।
नांदला में रात्रि चौपाल का आयोजन
ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
अजमेर, 28 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने मंगलवार देर सांय पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत नांदला रात्रि चौपाल का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही उनका समाधान किया। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या बताते हुए पेयजल लाइन में लीकेज की बात कही जिस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सात दिवस के अन्दर पेयजल लाइन दुरस्त कर आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने नांदला गांव में पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र भी खोलने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नालियों का काम नरेगा में स्वीकृत कर दिया जाएगा। चौपाल के दौरान एक उपभोक्ता ने अपने विद्युत कनेक्शन नही किए जाने की शिकायत की। जिस पर जिला कलक्टर ने तत्काल कनेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नांदला से भवानीखेड़ा आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को भी तत्काल हटाकर रास्ता साफ करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने नांदला गांव के लोगों को खेल मैदान की सौगात देते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह में ग्राम से प्रस्ताव आने पर खेल का मैदान के लिए भूमि आंवटन कर दी जाएगी तथा चार दीवारी नरेगा में स्वीकृत की जाएगी। गांव में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर ने भवानीखेड़ा के जीएसएस से दस दिवस के अन्दर विद्युत लाइन को जोड़ने के निर्देश दिए। गांव में ग्रामीणों के कई लम्बे समय से पट्टे जारी नही हो रहे थे जिसका भी समाधान करते हुए जिला कलक्टर ने बताया कि शीघ्र पट्टे जारी किए जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक शमशान का कार्य भी आगामी दस दिवस में करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सकें। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों की भावना के अनुरूप विकास कार्य करवाएं जा रहे है।
इस मौके पर पंचायत समिति पीसांगन के प्रधान श्री दिलीप पचार, नांदला के सरपंच श्री मानसिंह रावत, नसीराबाद के उपखण्ड अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
प्रेस नोट
अजमेर, 28 नवम्बर। जिला उद्योग केन्द्र, अजमेर एवं राजस्थान वित्त निगम के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार 29 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक दी अजमेर इण्डस्ट्रीयल एस्टेट एसोसियेशन भवन, औद्योगिक क्षेत्र परबतपुरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, रीको लि0, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, बैंक के अधिकारी उपस्थित रहेगें । शिविर में सूक्ष्म,लधु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित उद्योग आधार मेमोरेण्डम, हस्तशिल्पियों के पंजीयन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृजन योजना, राजस्थान वित्त निगम की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना व अन्य ऋण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। शिविर में सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यमों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारीसहायता एवं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दीजायेगी।
अतः सभी उद्यमी, बेरोजगार युवक, दस्तकार, हस्तशिल्पियों से अनुरोध है कि उक्त शिविर में उपस्थित होकर मौके का लाभ उठावें ।
प्रेस नोट
अजमेर, 28 नवम्बर। जिला उद्योग केन्द्र, अजमेर द्वारा गुरूवार 30 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण स्थल, खरेखडीरोड, पुष्कर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, बैंक के अधिकारी उपस्थित रहेगें । शिविर में हस्तशिल्पियों के पंजीयन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृजन योजना, राजस्थान वित्त निगम की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना व अन्य ऋण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। विशेषतः भामाशाह रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्र ऑनलाईन तैयार कराये जायेगें । शिविर में सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यमों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी सहायता एवं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जायेगी ।
अतः सभी उद्यमी, बेरोजगार युवक, दस्तकार, हस्तशिल्पियों से अनुरोध है कि उक्त शिविर में उपस्थित होकर मौके का लाभ उठावें ।