आधी-अधूरी तैयारियों के साथ आये विभागीय अधिकारीयों को नोटिस जारी

जिला आयोजना समिति की बैठक में उपस्थित जिला प्रमुख वंदना नोगिया एवं उपस्थित सदस्य एवं विभागीय अधिकारी।
जिला आयोजना समिति की बैठक में उपस्थित जिला प्रमुख वंदना नोगिया एवं उपस्थित सदस्य एवं विभागीय अधिकारी।
अजमेर 29 नवम्बर। जिला प्रमुख वंदना नोगिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला आयोजना समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रमुख वंदना की अध्यक्षता मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार मे आयोजित हुई जिला आयोजना समिति की बैठक में आधी-अधुरी सूचनाओं के साथ पहुंचे अधिकारीयों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी है। वहीं बैठक में बिना तैयारी एवं आधी- अधूरी सूचना के साथ आए विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए।
जिला आयोजना अधिकारी बीना वर्मा ने विभाग वार प्रगति की समीक्षा के दौरान उद्यान विभाग, विद्युत विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारी ने बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य माणकचन्द रावत एवं अन्य सदस्यों के सवालों के जवाब नही दे पाये। तीनों विभागों के जवाब नही देने की स्थिति को देखकर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग ने जिला प्रमुख वंदना नोगिया के निर्देश पर बैठक स्थगित करते हुए सभी विभागीय अधिकारीयों को आगामी बुधवार को आयोजित बैठक में तैयारी एवं ब्लॉकवार प्रगति के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गए है। बैठक की शुरूआत में ही विभागवार आकडे़ नही बता पाने से सभी सदस्य नाराज हो गए। सदस्यों की बात को गंभीरता से लेते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जिला आयोजना समिति की बैठक स्थगित होने से जिले को विभागवार आंवटित बजट के आय एवं व्यय पर चर्चा नही हो पायी। गौरतलब है कि आयोजना समिति की बैठक में जिले के 20 विभागों को वर्ष 2017-18 में आवंटित बजट राशि 137711.54 लाख मे से राशि 86817.87 लाख व्यय पर चर्चा की जानी थी, परन्तु आगामी बुधवार 6 दिसम्बर को आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा की जायेगी। बैठक में जिला आयोजना अधिकारी बीना वर्मा, सीईओं अरूण गर्ग, एसीईओं भगवतदयाल सिंह राठौड़, माणकचन्द रावत सहित जिला आयोजना समिति के सदस्य एवं जिले के 20 विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

(विकास जादम)
जिला परिषद अजमेर
9530300419, 9829357770

error: Content is protected !!