बालिकाओ व खिलाडियो को बाटे प्रमाण पत्र
अजमेर, 30 अक्टूबर 2017। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र व लघु उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंध केन्द्र (मदस) के संयुक्त तत्वाधान में विगत 12 से 20 जून 2017 को आॅल सेंट (गल्र्स) स्कूल चन्द्रवरदायी नगर, अजमेर में आयोजित ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी बालिका कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर‘‘ में वार्ड नं. 16 में निवास करने वाली बालिकाओं एवं ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियो को शाखा ग्राउण्ड पहडगंज, अजमेर, अजमेर में प्रमाण-पत्र व खिलाडियो को ड्रेस बाटी गई।
अजमेर दक्षिण विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल जो कि इस शिविर की आयोजक थी के तहत् आज वार्ड संख्या 16 में प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। दोनो प्रतियोगिता में प्रमाण-पत्र के समय बालक-बालिकाओ में उत्साह दिखाई दे रहा था। इस मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क शिविर में सभी बालिकाओ ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कौशल शिविर में प्रशिक्षण देने वाले सभी प्रशिक्षक बाहर के थे। उन्होने बताया कि कोई भी कार्यक्रम जब बहुत बडे स्तर पर होता है तो इस स्तर के कार्यक्रम को बगैर अनुशासन के नही किया जा सकता है। इसमे सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग बहुत ही बडिया था। इस शिविर में बालिकाओ को अलग-अलग प्रकार के हुनर सिखाए गए। आने वाले समय में मंत्री भदेल द्वारा शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओ के लिए स्वरोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर आर्य मण्डल के आईटी सेल के हेमन्त सुनारीवाल, गोविन्दराज, प्रदीप तुनगरिया, पूरणचंद जाटोलिया, शंकरनाथ , प्रभु दयाल , ओम प्रकाश , देवकरण , घनश्याम , तुलसीदास , माया फुलवारी , लालाराम , शैतान खींची साहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इन्हे वितरित किए गए प्रमाण पत्र खुशबू , कोमल , भावना , पूजा , आशा , दीपिका , अनीता , सुमन , सीता , मनीषा, रवीना , चांदनी , भारती , मधु , वर्षा , गायत्री, ज्योति , शैली तुंगरिया , संतोष , प्रियंका , मेघा , प्रियंका , हिमांशी , दीपाली , आरती , ज्योती , दिव्या , सोनिया, भारती, मधु, वर्षा सहित कई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालक/बालिकाएं उपस्थित थी।