आज दिनांक 1/12/ 2017 को ेराजस्व मंडल अजमेर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जय किशन पुरोहित को श्रद्धांजलि देने हेतु स्थानीय बिनानी चौक मेंाेंऐक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में बीकानेर बार काउंसिल से जुड़े हुए अनेक अधिवक्ता एवं अजमेर से आए हुए अनेक अधिवक्ताओं ने श्री जे के पुरोहित के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
शोक सभा के प्रारंभ में संचालक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत में श्री जयकिशन पुरोहित एडवोकेट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बतलाया की रेवेन्यू बोर्ड के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पुरोहित बार काउंसिल अजमेर की 1992- 93 मैं अध्यक्षके पद पर रहे। श्री सारस्वत ने बताया कि श्री पुरोहित ने 1967 से 1974 तक बीकानेर में वकालत की तत्पश्चात रेवेन्यू बोर्ड अजमेर मैं अधिवक्ता के रूप में कार्य करने लगे।
श्री पुरोहित लगभग 30 वर्षों तक पुष्टिकर समाज की अजमेर शाखा के अध्यक्ष रहे।
शोक सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य श्री भवानी सिंह शक्तावत ने श्री जय किशन पुरोहित को कानून एवं समाज हित में कार्य करने वाली अद्भुत क्षमताओं का धनी बताया। इस अवसर पर उन्होंने बताया की वर्ष 1992 में अजमेर बार काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में श्री जय किशन पुरोहित ने अपनी मृदु वाणी एवं सराहनीय सेवाओं के साथ साथ स्वयं के लिए ‘हर दिल अजीज पुरोहित जी’ का खिताब भी हासिल किया। श्री पुरोहित ने बार काउंसिल के साथ-साथ रेवेन्यू बोर्ड के प्रत्येक कर्मचारी सदस्य एवं साथी अधिवक्ताओं पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि श्री पुरोहित का देहावसान अधिवक्ता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य एम एम स्कूल श्री दुर्गाशंकर पुरोहित ने श्री जय किशन पुरोहित जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया की वह 1962 से 1967 तक शिक्षण कार्य से जुड़े हुए थे तत्पश्चात उन्होंने एडवोकेट के रूप में अपना योगदान दिया।
अध्यापन कार्य में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी और आज भी बीकानेर शहर में उनके अध्यापन से लाभान्वित अनेकानेक शिक्षार्थी मिल जाते हैं। शिक्षकीय पेशे से जुड़े होने के कारण श्री पुरोहित में आत्मीयता कूट-कूट कर भरी हुई थी और वह स्वयं को सदैव अध्ययन अध्यापन से जुड़ा हुआ ही मानते थे।
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष श्री संजय पुरोहित ने श्री पुरोहित के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को बतलाया कि आज केवल अधिवक्ताओं को ही नहीं अपितु शिक्षकों को भी अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने बताया कि बीकानेर से जो भी शिक्षक अपनी व्यक्तिगत समस्या लेकर चाहे वह बोर्ड से संबंधित हो अथवा की शिक्षा के किसी अन्य महकमे से संबंधित हो, श्री पुरोहित और हर व्यक्ति को अजमेर में सहायता के लिए तत्पर रहते थे।
बीकानेर बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दाऊलाल पुरोहित ने अत्यंत भावुक शब्दों में श्री पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री भवानी सिंह शक्तावत वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यज्ञदत्त शर्मा रिटायर्ड जज गोकुल प्रसाद शर्मा, एडवोकेट्स सोम दत्त पुरोहित, एडवोकेट सुरेंद्रएवं एडवोकेट किशन कुमार , एडवोकेट दुर्गा रोहित तथाअजमेर एवं बीकानेर के अधिवक्ता गण एवं पुष्टिकर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।