ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा

bikaner samacharबीकानेर, 4 दिसम्बर। भामाशाह रोजगार सृजन योजना के तहत व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में उद्यम की स्थापना के लिए अधिकतम 10 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र में उद्यम में 25 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक आरके सेठिया ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए नवंबर 2015 से यह योजना संचालित की जा रही है। वर्तमान में सरकार द्वारा इसमें संषोधन किया गया है। इस योजना के तहत व्यापार व सेवा क्षेत्र उद्यम की स्थापना के लिए अधिकतम 10 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम 25 लाख रुपये तक ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदŸा ऋण का समय पर चुकारा करने पर 8 प्रतिषत की दर से ब्याज अनुदान दिया जायेगा। यदि बैंक ऋण पर देय ब्याज दर 8 प्रतिषत अथवा उससे कम है तो शत प्रतिषत ब्याज अनुदान देय होगा। योजनान्तर्गत लाभ बेरोजगार आवेदक जो भामाषाह योजना में पंजीकृत हो, को ही देय होगा।
इस प्रकार योजनान्तर्गत ब्याज अनुदान 4 प्रतिषत से बढाकर 8 प्रतिषत कर दिया गया है तथा ऋण राषि भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बराबर कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन भरना होता है।

error: Content is protected !!