बीकानेर, 4 दिसम्बर। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत पूर्ण कार्यों की सीसी अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पूर्ण 3 हजार 781 में से सिर्फ 2 हजार 36 कार्यों की सीसी अपलोड की गई। जलग्रहण के 1 हजार 37 में से 906, ग्रामीण विकास के 468 में से 424, पंचायती राज के 1 हजार 606 में से 621, वन विभाग के 51 में से 1, कृषि के 496 में से 7 तथा उद्यान के 95 में से 50 कार्यों की सीसी अब तक अपलोड की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों में इस कार्य में गति आनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को मुख्यमंत्राी जल स्वावम्बलन अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होगी। इसके चरण में 15 ग्राम पंचायतों के 25 गांवों मंे जल संरक्षण के कार्य होंगे। उन्हांेने मुख्यमंत्राी शहरी जल स्वावलम्बन अभियान की प्रगति भी जानी। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्राी राजश्री योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपर्क हैल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा भी की गई।
जिला कलक्टर ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के 490, ग्रामीण विकास के 477, पीडब्ल्यूडी के 431, नागरिक आपूर्ति के 314 तथा राजस्व के 242 प्रकरण लंबित हैं। इनके निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत उन्होंने दी। प्रधानमंत्राी आवास योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा आवास निर्माण में पीछे चल रही पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी इनका नियमित रिव्यू करें। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह राजावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर शैलेन्द्र देवड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रचना भाटिया, उपवन संरक्षक डॉ. आशू सिंह, उपनिदशेक स्थानीय निकाय नरेन्द्र कुलहरी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
—–
विश्व मृृदा दिवस पर केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान में मंगलवार को समारोह
बीकानेर, 4 दिसम्बर। विश्व मृृदा दिवस के उपलक्ष्य में भाकृृृअनुप-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान सभागार में मंगलवार को प्रातः 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।
संस्थान निदेशक प्रो. पी एल सरोज ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व विशिष्ट अतिथि महापौर नारायण चोपड़ा होंगे। इस अवसर पर किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
राजस्व मंडल के अध्यक्ष बुधवार को बीकानेर पहुंचेंगे
बीकानेर, 4 दिसम्बर। राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास बुधवार को सायं 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे गुरूवार को प्रातः 10 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय व प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। वे प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे बीकानेर बार एसोसियेशन के प्रतिनिधियों के साथ दोपहर 12 बजे व आयुक्त उपनिवेशन के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12.30 बजे बैठक करेंगे। श्रीनिवास दोपहर 1.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
——
पंजाब विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति 6 दिसम्बर को बीकानेर में
बीकानेर, 4 दिसम्बर। पंजाब विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति 6 दिसम्बर को बीकानेर आएगी। समिति यहां से 8 दिसम्बर को चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
—