बीकानेर, 12 दिसम्बर। जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा मंगलवार को राजकीय फोर्ट स्कूल मैदान में विशाल कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5 हजार बेरोजगार आशार्थियों एवं निजी क्षेत्र की कम्पनियों, सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा भाग लिया गया।
उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से फोर्टीज हॉस्पिटल, मृदा शक्ति, मेजिक ग्रो बायोटेक, एसआईएस सिक्योरिटी-नई दिल्ली, एसबीआई लाईफ, बीकानेर मोटर्स, सिन्थेसिस, संस्कार इन्टरनेशनल, यूनिवर्सल, ज्ञानोदय आईटीआई, एमजीनिका प्रा.लि., नवकार वूलन्स प्रा. लि., डोमीनोज पिज्जा, नरेन्द्र भवन, मास कॉल नेट प्रा.लि., एसीएमई बिजनेस सोल्यूशन आदि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1 हजार 523 बेरोजगारों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया।
हुआ पंजीयन- जिला उद्योग केन्द्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खादी बोर्ड, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति निगम, राजस्थान वित्त निगम, श्रम आदि विभागों द्वारा 1 हजार 129 युवाओं का स्वरोजगार हेतु पंजीयन किया गया। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, राजकीय आईटीआई, यूईबी-बीकानेर, आरसेटी, शहरी आजीविका मिशन, जनशिक्षण संस्थान, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, महावीर खुला विश्वविद्यालय आदि संस्थानों द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु 2 हजार 431 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया।
रोजगार कार्यालय द्वारा शिविर में आये सभी नियोजकों तथा विभागों को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये तथा स्काऊट एवं एनसीसी स्वयंसेवकों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र दिये गये।
– मोहन थानवी