सर्दी में यह हालत तो गर्मी में क्या होगा

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 28 दिसंबर । शाहबाद ब्लॉक के अधिकांश गांवो में इन दिनों पेयजल संकट से लोग परेशान हो रहे है । शुभगहरा पंचायत के गांव कुशालपुरा में करीब 15 परिवार भील समुदाय के रहते है । पीने के पानी के लिए मात्र एक हेण्डपम्प लगा हुआ है उसमें भी खारा पानी आता है । इस कारण लोग इस पानी को नही पी पा रहे है । सुखलाल, रामदयाल, गुलाब, सुनील, शम्भू ने बताया कि ठाकुर बाबा के पास वन विभाग की नर्सरी के पास यह लोग बसे हुए है । उन्होंने बताया कि माता जी के मंदिर के पास जो हेण्डपम्प लगा हुआ है उसमें खारा पानी आता है । इस कारण दूर दराज से पीने का पानी लाना पड़ता है । उन्होंने एक नया हेण्डपम्प बस्ती में लगाने की मांग की है । इसी तरह बड़ारा गांव की सहरिया बस्ती की महिलाओं को दूषित पानी पीना पड़ रहा है । इस बस्ती में करीब 60-70 परिवार निवास करते है । इस गांव में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही है । इन लोगो को तलाई का दूषित पानी पीना पड़ रहा है । शाहाबाद, देवरी, घोघरा, सेमरा, खेराई, कसबथाना आदि गांवो में पेयजल संकट गहरा रहा है । सर्दी के मौसम में यह हालात है तो गर्मी में क्या होगा ।

error: Content is protected !!