कठिन परिश्रम, अनुषासित, संयमित जीवन सफलता के मूल मंत्र

1a0fb499-2217-471d-b431-e4208484cd87बाड़मेर 29 दिसम्बर।
श्री किसान बोर्डिग हाउस संस्थान में दस दिवसीय आवासीय उच्च माध्यमिक परीक्षा मॉटिवेषनल षिविर के शुम्भारभ पर आईएएस डॉ. ओमप्रकाष माचरा ने कहा कि किसान समाज के विद्यार्थी, अभिभावक, कठिन परिश्रमी होते है ये लोग हमेषा में विपरित परिस्थितियों में रहकर जीना जानते है मेहनत क्या होती है इनको अच्छी तरह पता होता है। कठोर परिश्रम अनुषासित, संयमित जीवन सफलता के तीन मूल मंत्र है। दूसरों के सुखो प्रचलित नही होना है सुख दुःख में हमदर्द बनकर दूसरों की मदद करना हमारी जीणों में है। आज उच्च पदों पर किसान और मजदूर के बच्चे पहुॅच रहे है क्योंकि यह वि़द्यार्थी कठिन परिश्रमी और भौतिकवाद से दूर रहकर समयबद्ध अध्ययन करते है।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एसएस तैवतिया ने कहा कि भारतीय प्रषासनिक सेवा में किसान पुत्रों का चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है पुराने समय में हम अंग्रेजी और अंग्रेजो दोनो से डरते थे लेकिन आज के जमाने में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना और अंग्रेजी में निपुण होना अत्यन्त ही जरूरी है।
दिल्ली अधिनस्थ सेवा के पूर्व प्राचार्य डॉ. धर्मवीर ने कहा कि एक कुषल प्रषासक बनने के लिए अंग्रेजी की बहुत अधिक महत्ता है क्योंकि भारतीय कानून को अंग्रेजी मे ही लिखा गया है। अधिकांष एक्ट अंग्रेजी भाषा से ही स्पष्ट होते है।
पूर्व कण्माडेड जोरसिंह ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने के लिए छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान विषयों पर लगातार मेहनत करनी चाहिए।
संस्थान अध्यक्ष बलवंतसिह चौधरी ने कहा कि कथनी और करनी में अंतर नही होना चाहिए। जो लक्ष्य बनाया है उसे पाने के लिए दिन रात एक कर दीजिए यह षिविर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराषने के लिए रखा गया है इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें।
संस्थान डालूराम चौधरी ने कहा कि आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस अधिकारी आप लोगो को समय-समय पर प्रोत्साहित करते है इनके प्रेरणा लेकर के एक समय सारणीबद्ध अध्ययन करना चाहिए।
प्राचार्य जोगेन्द्र कुमार बेनिवाल, प्राचार्य हेमराज खत्री, प्राचार्य चेनाराम चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किये।
षिविर का प्रतिवेदन हुकमाराम पोटलिया द्वारा किया गया। अतिथियों को धन्यवाद संस्थान कोषाध्यक्ष तोगाराम गोदारा ने दिया। इस अवसर पर वार्डन मेघाराम, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती अमृतकौर, सोनाराम के जाट, खेताराम माचरा, ललित सऊ सहित कई गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी मौजूद थे। मंच का संचालन दीपक बीडीयासर व भीखाराम थोरी ने किया।

बलंवतसिह चौधरी
जिलाध्यक्ष
श्री किसान बोर्डिग
बाड़मेर
9413005838

error: Content is protected !!