उद्यमिता जागृति शिविर आयोजित

bikaner samacharबीकानेर, 24 जनवरी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्यमिता जागृति शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में महाविद्यालय के 81 छात्रों ने भाग लिया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर के सेठिया ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इंजीनियरिंग कॉलेज के व्याख्याता तथा मोटिवेशन गुरु डॉ. गौरव बिस्सा, प्रशांत जोशी ने अपने विचार रखे। प्रिंसिपल देवाराम गोदारा ने कॉलेज की गतिविधियों के बारे मे बताया। संचालन प्रशांत जोशी ने किया। क्षेत्रीय अधिकारी राजेन्द्र राणा ने उद्यमिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

—–

कनिष्ठ सहायकों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 29 जनवरी को

बीकानेर, 24 जनवरी। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के पश्चात् कनिष्ठ सहायकों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया के कम्प्यूटर लैब में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी 25 जनवरी को अपने प्रवेश-पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे। टंकण परीक्षा कम्प्यूटर पर ही होगी, इसलिए जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में टाइप राइटर पर टंकण परीक्षा का विकल्प चुना गया था, उन्हें 350 रुपये का डीडी/बैंकर चैक जिला कलक्टर कार्यालय के नाम से 25 जनवरी को जमा करवाना होगा।

—–

बैठक स्थगित

बीकानेर, 24 जनवरी। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में 25 जनवरी को दोपहर 3ः30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित बैठक स्थगित कर दी गई है। संभागीय आयुक्त कार्यालय के संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) ने यह जानकारी दी।

—–

निगम में महापौर करेंगे ध्वजारोहण

बीकानेर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के गांधी म्यूनिसिपल हॉल में महापौर नारायण चौपड़ा द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी तथा कार्मिक सम्मिलित होंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में जवाहर जोशी के नेतृत्व में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। निगम द्वारा 25 जनवरी को कोटगेट सहित विभिन्न द्वारों, न्यायिक परिसर, निगम के मुख्य तथा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है। निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। नागरिक सेवाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने वाले निगम कार्मिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

—–

राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगी बीकानेर की तीन प्रतिभाएं

बीकानेर, 24 जनवरी। भरतपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 25 जनवरी को सायं 4 बजे आयोजित होने वाले एटहोम में राज्यपाल द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें नोखा-मूलवास के नरसी राम कुलरिया को समाज सेवा, मैरीनो ऊन की उत्कृष्ट कताई के लिए रायसर की ममता देवी तथा खादी वस्त्रों की रंगाई के लिए सार्दुलगंज के हसन अली भी सम्मानित होंगे।

—–

बैठक 31 जनवरी को

बीकानेर, 24 जनवरी। अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के नियम 17 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 31 जनवरी को पूर्वान्ह ग्यारह बजे जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्टे्रट सभागार में होगी।

—–

बैठक 31 को

बीकानेर, 24 जनवरी। समेकित बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) एवं किशोर न्याय ( देाभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2000 के तहत जिला स्तर पर बाल संरक्षण के क्रम में गठित बाल संरक्षण इकाई की बैठक जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

—-

प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस

प्रतिभागियों ने जाने तकनीकी गुर

बीकानेर, 24 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक अंकेक्षण महात्मा गांधी नरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना को संचालित करने के लिए ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के प्रशिक्षण के द्वितीय दिन बुधवार को नोखा, पांचू एवं श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ने जिला परिषद् सभागर में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण सत्र में अधिशाषी अभियन्ता(ईजीएस) सुरेश खत्री ने नरेगा के विभिन्न प्रावधान, मजदूरी निर्धारण व निरीक्षण की जानकारी, लेखाकार नसीम ने लेखा सम्बन्धी संधारण, लेखा नियम के बारे में बताया, कनिष्ठ तकनीकी सहायक शशांक पाठक तकनीकी जानकारी व माप के बारे में बताया प्रशिक्षण समन्वयक सुनील जोशी विभिन्न प्रपत्रों के संधारण के बारे में बताया समन्वयक आईईसी प्रचार प्रसार, ग्राम सभा के संचालन के बारे में बताया कि 25 जनवरी को कोलायत व खाजूवाला के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक के कार्यो के सामाजिक अंकेक्षण की विस्तृत जानकारी दी रही है। यह अंकेक्षण 6 चरणों में सम्पन्न होगा।

error: Content is protected !!