रक्दान, कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिता की सराहना की

siswali-newsफ़िरोज़ खान
सीसवाली 24 जनवरी । कस्बे में सुभाष जयंती पर छठा रक्तदान व ग्रामीण प्रो कबड्डी व वालीबॉल 3 दिवसीय प्रतियोगिता महस्तियो के बाग में आयोजित की गई । जिसमें कोटा संभाग की टीमो ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में राजनैतिक, सामाजिक, राज्य कर्मचारी, पेंशनर अध्यापक सभी का आयोजन समिति की और से सम्मान किया गया । यह पहला अवसर है जो सभी सहयोग करने वालो को इस तरह का सम्मान मिला हो । आयोजन तो कस्बे और भी होते रहे है । वही सुभाष जयंती के अवसर पर सुभाष बाल विद्या मंदिर की और से छठा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें आस पास के युवा , स्थानीय कस्बे के युवाओ ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया । रक्तदान शिविर शाम तक चला जिसमें 104 यूनिट रक्तदान हुआ । जो छः वर्ष में सर्वाधिक कहा जा सकता है । इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भामाशाह ओम पापडली, अशोक मीना, राजेन्द्र कुमार कलवार, मंसूर खान, रईस मेवाती, पापु कहार, अर्पित खण्डेलवाल, प्रदीप गारमेंट्स, राधे कृष्णा कम्प्यूटर, राधे राधे रेस्टोरेंट, नसीब फ़ोटो स्टूडियो, सुजाउददिन अंसारी, ग्राम तिसाया, उदपुरिया, आस पास के समस्त युवा टीम व स्थानीय ग्राम के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस महापुण्य, रक्तदान, कबड्डी, वालीबॉल में सहयोग किया इसके लिये आयोजन समिति की और से आभार व्यक्त किया ताकि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कस्बे में होते रहे ।

error: Content is protected !!