अजमेर । अजमेर लोकसभा उपचुनाव 2018 में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा के समर्थन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सीताराम अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक दल ने आज अजमेर में व्यापक जनसंपर्क किया एवं अजमेर शहर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मनोज खंडेलवाल, अजमेर शहर कांग्रेस के महासचिव श्री शिव कुमार बंसल, प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सार्थक शर्मा ,ताराचंद जी गुप्ता,महेश अग्रवाल, रमन सिंह, कमरुद्दीन महेश बंसल युवा कांग्रेस की लक्ष्मी सिरोया आदि शामिल थे।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने वैशाली नगर क्षेत्र में बाजारों में दुकान दुकान जाकर व्यापक जनसंपर्क किया ।