मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में लोगों से महा जनसंपर्क करेंगी। महा जनसंपर्क 12 बजे राजा साइकिल जिन दत्त सूरी सर्किल से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री जनसंपर्क राजा सइकिल से शुरू होकर श्रीनगर रोड, केसरगंज, सीताराम बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, क्लॉक टॉवर, मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, चूडी बाजार, नयाबाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल होते हुए बजरंग गढ चौराहे पर समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के रोड शो में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा सहित मंत्री, विधायक और भाजपा के प्रदेश और जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे रोड शो के दौरान लोगों से संवाद भी करेंगी।