अजमेर लोकसभा उपचुनाव 2018 में कांग्रेस के रघु शर्मा विजयी

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल ने दिलायी शपथ

अजमेर, एक फरवरी। अजमेर संसदीय क्षेत्र के लिए लिए हुए उपचुनाव में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रघु शर्मा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा को 84414 मतो से हराया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल ने उन्हें शपथ दिलायी।
अजमेर लोकसभा उपचुनाव के तहत आज राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मतगणना सम्पन्न हुई। मतगणना में कांग्रेस के रघु शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामस्वरूप लाम्बा को 84414 मतो से पराजित किया। रघु शर्मा को 611514 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 527100 मत मिले।
इसी तरह हिन्दुस्तान शक्ति सेना के मनोहर गुर्जर को 6758, अखिल भारतीय आमजन पार्टी की एडवोकेट रंजीता रावत को 1274, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल के शिव भगवान को 2115 मत मिले। निर्दलीय इंसाफ अली को 714, कमला रावत को 2400, कृष्ण कुमार दाधीच को 2535, गजेन्द्र सिंह को 1003, गणपत को 901, गुल मोहमम्द को 915, जगदीश बैरवा को 1612, दानाराम मेहरड़ा मेघवंशी को 1388, नईम खान को 1904, पीरदान सिंह को 5094, मुकेश गेना को 12084, मोहम्मद नसीम को 9993, रवीन्द्र सिंह शेखवत को 4171, शाहीद खान को 1120, शहजाद अली को 613, सुरेन्द्र कुमार जैन को 605, हमीद हुसैन को 842, हिना को 2727 और नोटा को 8160 मत मिले। 107 मत रिजेक्ट किए गए।

विधानसभावार मत
दूदू विधानसभा क्षेत्र में रघु शर्मा को 77290 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 69730 मत मिले। केकड़ी में रघु शर्मा को 94719 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 59929 मत मिले। मसूदा में रघु शर्मा को 81835 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 75542 मत मिले। अजमेर दक्षिण में रघु शर्मा को 64357 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 51287 मत मिले। अजमेर उत्तर में रघु शर्मा को 57640 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 50665 मत मिले। पुष्कर में रघु शर्मा को 76495 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 67083 मत मिले। किशनगढ़ में रघु शर्मा को 86102 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 81321 मत मिले। नसीराबाद में रघु शर्मा को 72994 एवं रामस्वरूप लाम्बा को 71322 मत मिले।

मीडिया सेन्टर पर पल-पल की मिलती रही जानकारी
अजमेर संसदीय क्षेत्र की मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर की स्थापना की गई थी। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से वॉल स्क्रीन पर मतगणना के विधानसभावार अपडेट मिलते रहे साथ ही टेलिवीजन के माध्यम से भी पूरी जानकारी से मीडियाकर्मी अवगत रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल एवं पर्यवेक्षक श्री ए.एम.कवड़े ने भी समय-समय पर मीडिया सेन्टर का अवलोकन किया।

error: Content is protected !!