जिला कलक्टर ने सार्दुल क्लब में देखी व्यवस्थाएं

बीकानेर, 22 फरवरी। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने गुरुवार को छठी अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सार्दुल क्लब मैदान में पिच निर्माण, लेवलिंग, सफाई, बैठक, साउंड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा आदि साथ थे।
छठी अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से
राजस्व मंडल के तत्त्वावधान में छठी अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से प्रारम्भ होगी। 25 फरवरी तक सादुल क्लब मैदान में चलने वाली इस प्रतियोगिता में 7 संभागों व राजस्व मंडल की 1 सहित कुल आठ टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्व मंडल पंजीयक विनीता श्रीवास्तव हांेगी व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजस्व मंडल सदस्य एम एल नेहरा व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका होंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह सादुल क्लब मैदान में 25 फरवरी को सायं 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंडल सदस्य एम एल नेहरा होंगे, अध्यक्षता संभागीय आयुक्त अनिल गुप्ता करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा व पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा होंगे।
—–
नगरीय विकास कर के एकबारीय भुगतान की व्यवस्था
बीकानेर, 22 फरवरी। स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार करदाताओं द्वारा नगरीय विकास कर का एकबारीय भुगतान कराए जाने की व्यवस्था की है।
नगर निगम आयुक्त निकया गोहाएन ने बताया कि सभी प्रकार के करयोग्य सम्पतियों आवासीय, संस्थागत, व्यावसायिक, औद्योगिक आदि पर करदाता एक बारीय नगरीय विकास कर निक्षिप्त करा सकेगा, जो उस वर्ष, जिसमें संदाय किया जाता है, को सम्मिलित करते हुए पूर्ण वार्षिक नगरीय विकास कर निर्धारण के आठ गुणा के बराबर होगा। ऐसा संदाय सम्पति पर नगरीय विकास कर के संदाय के अतिरिक्त दायित्व से करदाता को छूट प्रदान करेगा। परन्तु एक मुश्त राशि जमा कराने की तिथि के बाद सम्पति के उपयोग में परिवर्तन होने अथवा मौजूदा निर्माण में परिवर्धन होने पर उसके अनुसार कर का पुननिर्धारण करते हुए करदाता के विकल्प पर प्रतिवर्ष या एक मुश्त राशि जमा करवाई जाएगी।
——
प्रधान ने किया डिजीटल किट का वितरण
बीकानेर, 22 फरवरी। डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भामाशाह डिजीटल योजना के तहत गुरूवार को बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी तथा विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने ईमित्रा संचालकों तथा व्यापारियों को डिजीटल किट का वितरण किया।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर गौरव भाटिया ने बताया कि किट में एक टेबलेट, थर्मल प्रिंटर, पिन पैड, बायोमेट्रिक सत्यापन मशीन दी गई है। इस अवसर पर उन्हें डिजीटल भुगतान की जानकारी व प्रशिक्षण दी गई। प्रधान राधा देवी ने सभी व्यापारियों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सूचना सहायक मुकेश पुरोहित, विवेक आर्य, रामनिवास जांगु, गजानंद जोशी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!