विष्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम (ICCC) का आयोजन

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में दिनांक 9.03.2018 व 10.03.2018 को अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2018 (ICCC-2018) का आयोजन किया जायेगा। विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाने वाला यह अनूठा और पहला प्रयास हैं। आयोजन के पहले दिन खेल-कूद, रंगोली, वाद-विवाद तथा गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाऐगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाऐगी जिसमें एकल और युगल नृत्य की श्रेणियां हैं। प्रतियोगिता के अन्त में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाऐगा। कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अधिष्ठाता छात्र-कल्याण और विश्वविद्यालय छात्र संघ के सयुक्त प्रयासों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। अधिष्ठाता छात्र-कल्याण ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीकानेर के अनेक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

अधिष्ठाता छात्र-कल्याण

error: Content is protected !!