विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने किया जनसम्पर्क

विधायक डॉ. गोपाल जोशी बीकानेर (पश्चिम) ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी के गोरख चौक व उसके आस-पास किया जनसम्पर्क

26.04.2018। डॉ. गोपाल जोशी, विधायक बीकानेर (पश्चिम) ने आज मुरलीधर व्यास कॉलोनी के गोरख चौक व उसके आस-पास के क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर लोगो से रूबरू हुए। वहां लोगो ने विधायक का क्षेत्र में विकास कार्य करवाने व हमेषा सहयोग करने पर आभार जताया व भव्य स्वागत किया। स्वागत अजयसिंह राजपुरोहित (पार्षद वार्ड 5), छगनलाल कुम्हार, रामरतन चौधरी, गोकुल नाथ, सत्तुदास, ओम रामावत, रामप्रसाद ओझा, छोटूदास, महावीर स्वामी, मेघराज व्यास, नाथूनाथ, पूनमनाथ, नरेष जोषी (पार्षद, वार्ड 7), नवरतन स्वामी, राम कुमार, प्रतापनाथ, केसरनाथ, मेघराज, रामचन्द्र, इमिलाल विष्नोई, अभयसिंह, रतनलाल स्वामी, गंजी कुमार, जुगल ओझा, तुलछाराम सुंथार, रामनिवास गोदारा, ओमप्रकाष सारण, गोपाल कृष्ण हर्ष, षिवलाल कुम्हार बाबूलाल सुंथार, रामनाथ योगी, दीपक व्यास आदि द्वारा स्वागत किया।
विधायक डॉ. जोषी ने कहा कि क्षेत्र में शहर में पानी की किल्लत के लिए प्रयासरत हूँ व अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क में हूँ, जहाँ अधिकारियों ने वार्ता पर बताया कि आई.जी.एन.पी. नहर में कार्य चल रहा है, जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विजयमोहन जोषी ने कहा कि अभी कुछ दिनों से आ रही पानी की किल्लत पर केवल कुछ लोगो द्वारा पानी पर राजनीतिक नौटंकी की जा रही है, जबकि हम निरन्तर समाधान के लिए प्रयासरत हैं साथ ही अन्य समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
क्षेत्रवासियो ने विधायक को क्षेत्र में कुछ और विकास कार्य करवाने की मांग रखी, जिस पर डॉ. जोशी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में अवगत कराए गए विकास कार्य करवाए जाएगें।
विधायक डॉ. जोषी के साथ विजयमोहन जोषी, मुरली कटारिया, शंकर भादाणी, नवल व्यास, मोहित रंगा आदि उपस्थित थे।

विजय मोहन जोषी

error: Content is protected !!