पृथ्वीराज के चित्र में रंगभरने के लिये बच्चों का उमड़ा सैलाब

अजमेर 7 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति द्वारा देश की एकता एवं अखण्ड़ता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शीरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 852वीं जयन्ती के अवसर पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को ओर अधिक जाग्रत करने के लिये आज मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से अधिकतम के प्रतिभागीयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र में अलग अलग तरह से रंग भरे। प्रतियोगिता में संत मेरी कॉनवेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय, संत फ्रांसिस उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर, एम.जी.आर.एन. स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, सम्राट पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायन इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय लोहाखान, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी, महेश्वरी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, एम.पी.जी.डी. विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज, गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ अजमेर के 35 विद्यालयों के लगभग 650 बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सेंट मेरी कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय के आरिश पहले, सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय के चन्द्रा भाटी सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर ईस्ट पॉइन्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की अक्षरा माहेश्वरी रही। इसके साथ-साथ ईस्ट पॉइन्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रियंका रावत को भी चुना गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में सेंट मेरी कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय दिव्या अलवानी पहले स्थान पर, पर्ल गिल दूसरे और तीसरे स्थान पर ईस्ट पॉइन्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय की नेहा राजोरिया रही। साथ ही राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की यामिनी जिरोतिया और राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर के रवि कुमार माली को भी चुना गया।
इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में डॉ. अनुपम भटनागर, डॉ. अमित राजवंशी और राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान के प्रहलाद शर्मा रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती व सम्राट पृथ्वीराज चौहान की चित्र पर माल्यपर्ण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में विजयी रही प्रतिभागियों को 12 मई शनिवार को सांय 6 बजे भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह तारागढ़ पहाड़ी पर स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, शोद्ध केन्द्र, अजमेर डेयरी का सहयोग रहता है।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक राजकीय आदर्श मोईनिया इस्लामिया स्कूल प्राचार्य शिवप्रसाद गौतम रहे। दिलीप पारीक ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। टी.टी. कॉलेज व्याख्याता प्रहलाद शर्मा ने रंग भरो प्रतियोगिता से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में धन्यवाद डॉ. अनुपम भटनागर और अमित राजवंशी ने दिया। इस अवसर पर रेणुका रोज, विनोद टेकचन्दानी और अशोक शर्मा ने भी योगदान दिया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति
9829070059

error: Content is protected !!