झनकार से गूंजा गंगाशहर

बीकानेर। उपनगर गंगाशहर के तेरापंथ भवन में लगभग 400 बच्चों द्वारा डांस एवं सांस्कृति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। गंगाशहर के झनकार ए रिलाइएबल डांस इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंस्टीट्यूट के संचालक नितेश सोनी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति बसन्त नौलखा, समाजसेवी प्रकाश पुगलिया, शान्तिलाल बोथरा, नवरत्न दफ्तरी, इंग्लिश गुरु कन्हैया सर व महावीर सोनी थे। समारोह में क्षेत्र के करीब 400 बच्चों की प्रतिभा को एक विशाल मंच दिया। समारोह झनकार एवं जेएस सी इंस्टीट्यूट व कच्छावा साउण्ड , रिद्धि-सिद्धि साड़ीज के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में जेएससी इंस्टीट्यूट के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्तकृत किया गया।
सारोह को सफल बनाने में मुकेश सोनी, नितेश सोनी, जीत सोलंकी, नूतन सुराणा, दिनेश उपाध्याय, सचिन, अशोक, हेमन्त ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवा संगीतकार ओमी पंचारिया ने जब संगीत का जलवा बिखेरा तो तालियों की गडग़ड़ाहट से पांडाल गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन नरेश मीर ने किया

error: Content is protected !!