आज दिनांक 12-07-2018 को नाल स्थित फायरिंग रेंज, बीकानेर में 107 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा मादक पदार्थ जिसमें भांग 60 किलोग्राम, 350 ग्राम स्मैक, 62 किलोग्राम गांजा, 398 बोतल नशीली दवा तथा 290 क्विंटल पोस्त चूरा/डोडा का न्यायालय द्वारा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के उपरान्त थानाधिकारीगण व मालखाना प्रभारीगण की उपस्थिति में एन.डी.पी.एस. मादक पदार्थ व्यमन कमेटी, बीकानेर द्वारा जलाया जाकर निस्तारण करवाया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि कमेटी में जिला पुलिस अधीक्षक अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), बीकानेर व अपराध सहायक कार्यालय हाजा सदस्य है।