अजमेर। 14 नवंबर दिन, बाल दिवस मनाया जाता है, बुधवार को दिपावली पर्व की छुटटीयों के चलते स्कूलों में बाल दिवस और बाल मेले के आयोजन नहीं हो सके। 14 नवम्बर बुधवार को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के सामने स्थित पार्क मे लगी चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पूष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जन सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूष्पांजली अर्पीत की। शहनाज खान ने बताया कि दिपावली के पर्व पर पहली बार आये चाचा नेहरू के जन्मदिन पर किसी ने एक दिपक भी उनकी प्रतिमा पर नहीं जलाया। दिपक तो दुर किसी ने प्रतिमा की साफ सफाई तक नहीं की। वहंी कांग्रेस के लोगों ने कार्यालय मंे ही पुष्पअर्पित कर जन्मदिन मनाने की ओपचारिकता पुरी कर ली। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रूस्तमअली घोशी, हीरालाल मेसी, शहनाज खान, सानीया चेलारमानी, मूरजानी, फकरूद्दीन सहीत कई लोग मौजुद थे।
कांगे्रस कार्यालय में शहर जिला कांगे्रस, सेवा दल, देहात कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, विधि विभाग, सहित समस्त संगठनो के आला नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को याद कर उनके बताये मार्गो पर चलते हुए शिक्षा की अलख जगाने का प्रण लिया। कांग्रेस कार्यालय में चाचा नेहरू के चित्र पर पूष्पांजली अर्पित कर नेहरू के पंचशील सिद्धांत के मार्ग पर चलने का आव्हान किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, महिला शहर अध्यक्ष सबा खान, उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, पूर्वमंत्री ललित भाटी, प्रमिला कोशिक, रामनारायण गुर्जर, राजेन्द्र नरचल और कांग्रेस के पार्षदो सहित अनेको कांग्रेसजन मौजुद थे।