कांस्टेबल परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों का प्रोविजनल परीक्षा परिणाम विभाग की वैबसाइट पर

अजमेर, 27 अगस्त। जिला अजमेर में कानिस्ट्ेब्लस सामान्य/ चालक/माउंटेड की भर्ती के लिए 14 व 15 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यार्थियों के उत्तर पत्रकों (आंसर शीट) के जांच उपरान्त सफल परीक्षार्थियों की वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम विभाग की वैबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पुलिस डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह ने बताया कि सफल अभ्यार्थियों के रोल नम्बरों की सूची कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला अजमेर एवं पुलिस लाईन अजमेर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। शारीरिक मापतौल एवं दक्ष्ता परीक्षा के लिए नियत तिथि से पृथक से अवगत कराया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ
अजमेर, 27 अगस्त। अजमेर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को नागरिक सुरक्षा संगठन डीजल रेल ईंजन कारखाना, वाराणसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण संयुक्त रूप से श्री विजय यादव, डिप्टी चिफ रेस्क्यू एवं श्री राजू लाल मीना, सीनियर डी.एस. ओ (रेलवे) अजमेर के द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड द्वारा ध्वज को सलामी ही गयी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में डीजल रेल ईंजन कारखाना, वाराणसी के 40 नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक सम्मिलित है। यहां पर यह प्रशिक्षण शिविर 27 से 29 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन स्वयं सेवकों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री आ.के.श्रीवास्तव, श्री सुधीर कुमार दुबे, श्री एस.एन.मिश्रा, श्री सुनील कुमार, श्री उमेश श्रीवास्तव, श्री संतोष कुमार सभी नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!