विद्युत आपूर्ति बांधित

ब्यावर, 06 सितम्बर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 33/11 केवी सबस्टेशन से जारी 11 केवी देलवाड़ा रोड़ फीडर के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य होने के कारण 7 सितम्बर को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सीएसडी द्वितीय के कैलाशचंद जैन ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में प्रभु की बगीया, उत्सव वाटिका चौराया, अभिषेक नगर, पपैया गार्डन के आस पास का एरिया, तंवर कॉलोनी, रूक्मणी नगर, गौमाता कॉलोनी, उत्सव वाटिका, पारस कॉलोनी, लौहार बस्ती, चौहान कॉलोनी, तालाब की पाल विजय नगर रोड़ आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।–00–
तेजा मेला संबंधी आवश्यक बैठक 10 सितम्बर को
ब्यावर, 06 सितम्बर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेजा मेला 2018 ब्यावर शहर में 18 से 20 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। उक्त मेले के मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु उपखड़ अधिकारी सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय सभागार में 10 सितम्बर 2018 को सायं 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें में विभिन्न विभागीय के अधिकारीगण उपस्थित होना सुनिश्चित करें। –0–
तेजा मेले में अस्थाई दुकानों हेतु आवेदन 16 सितम्बर तक
ब्यावर, 06 सितम्बर । नगर परिषद ब्यावर द्वारा श्री वीर तेजाजी मेला 18 से 20 सितम्बर 2018 तक सुभाष में आयोजित किया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त सुखराम खोखर ने बताया कि तेजा मेले में सुभाष उद्यान में लगने वाली अस्थाई दुकाने जिनमें कॉर्नर की दुकानों की नीलामी एवं शेष दुकानों का आवंटन गठित समिति द्वारा लॉटरी नगर परिषद भवन मे किया जाएगा। लॉटरी में नम्बर आने पर उसी समय लाभार्थी को उपयुक्त राशि नगर परिषद कोष में जमा करानी होगी। लॉटरी में शामिल होने के लिए प्रत्यके आवेदक को आवेदन शुल्क राशि 250/-रूपये एवं पहचान पत्रा आधार कार्ड की छाया प्रति 16 सितम्बर 2018 तक जमा करानी होगी। ताकि लॉटरी में शामिल किया जाए सकें। -00-

error: Content is protected !!