आज ग्राम पंचायत गंगाला में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन अतिरिक्त स्वास्थय अधिकारी सताराम भाखर एवं सरपंच ग्राम पंचायत गंगाला नाथूराम जी के द्वारा किया गया। जिसका बजट 1 करोड़ 30 लाख था।
कार्यक्रम को शुरआत मै सरपंच श्री नाथूराम जी ने सताराम जी का साफा पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर सताराम जी ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि बढ़ती बीमारियों को देखते हुवे गांव में स्वास्थ्य केंद्र का खुलना गांव के लिए एक अच्छी बात है जिस से की उपचार के लिए उन्हें ज्यादा दूर नही जाना पड़ेगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ नारायण बृजवाल,चिमनाराम, सुमित्रा,मनीष,मंजू ANM, शकुंतला ANM सहित केंद्र के अन्य कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।