केकड़ी 3 अक्टूबर।
एक निजी कम्पनी द्वारा लापरवाही पूर्वक खुदाई कर बीएसएनएल की ओएफसी लाइन तोड़ दी जिससे सरकारी यूको बैंक व कारपोरेशन बैंक की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गत शनिवार से बैंक में लेनदेंन ठप्प हो जाने से बैंक के खाताधारकों को खाशी परेशानी हो रही है पर बीएसएनएल के अधिकारी भी इसमें टालमटोल कर रहे है,लेकिन आम जनता को हो रही इस कठिनाई की फिक्र नही है।