14 वर्ष से कम आयु वर्ग के शूटर्स का पुरस्कार वितरण समारोह

संस्कृति द स्कूल प्रागंण मे चल रही सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन राइफल शुटिंग प्रतियोगिता मे आज 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की शूटिंग प्रतियोगिता पूर्ण हुई । उक्त प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल एंव पिस्टल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए । इससे पूर्व संध्या में विभिन्न राज्यो से आये खिलाड़ियों के मनोरंजन हेतु ओड़ीसा की पार्टी द्वारा पुरूलिया छाहु नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई । इसके तहत् प्रारम्भ मे गणेष वन्दना प्रस्तुत हुई। कार्तिकेय के रूप में प्रस्तुत मयूर नृत्य ने सभी को भाव विभोर कर दिया, तत्पष्चात मॉ दुर्गा द्वारा महिषासुर मर्दन के कलात्मक प्रदर्षन ने दातो तले ऊंगली दबाने को मजबूर कर दिया। प्राचार्य ले.कर्नल ए.के.त्यागी ने सभी कलाकारों का स्वागत किया व धन्यवाद ज्ञापित किया । मंच संचालन डॉ. रजनीष कुमार चारण ने किया, उन्होने बताया कि इस कला के जानकार बहुत कम लोग रहे गये है इसे बचाये रखने हेतु ओर कलाकारों को आगे आना होगा
14 वर्ष से कम आयु वर्ग के परिणाम निम्नानुसार रहे – एयर राईफल बॉयज ला सेग्से एकेडमी इन्दौर के धीरग चौहान प्रथम, सेन्ट मैरी कॉन्वेन्ट जयुपर के प्राज्ञी माथुर द्वितीय, बालिकाओ मे हैप्पी आवर स्कूल की सुहानी राने प्रथम एंवम् सेन्ट मैरी कॉन्वेन्ट जयपुर की देवांषी कटारा, राईफल टीम इवेन्ट मे महाराजा स्वाई भवानी सिंह स्कूल प्रथम एंवम् इन्दौर पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रही, एयर पिस्टल बॉयज में चिनार पब्लिक स्कूल अलवर के अभिनव चौधरी प्रथम एंवम् स्टेप बॉय स्टेप पब्लिक स्कूल अलवर के देवेन्द्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, एयर पिस्टल बालिका में सेन्ट जेवीयर स्कूल जयपुर की अनिष्का कॅवर प्रथम एंवम् हिमांगी देवड़ा द्वितीय स्थान पर रहे, टीम प्रतिस्पर्धा मे बॉयज मे मेयो कॉलेज प्रथम डी पी एस जोधपुर द्वितीय एंवम् संस्कृति द स्कूल अजमेर तृतीय स्थान पर रही, एयर पिस्टल बालिका टीम मे सेन्ट जेवीयर स्कूल जयपुर प्रथम एंवम् संस्कृति द स्कूल अजमेर द्वितीय स्थान पर रही । स्कूल प्राचार्य ले.कर्नल ए.के.त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए एंवम् भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ प्रेषित की ।
प्रतियोगिता मे 14-17 व 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चे 10 मीटर दूरी की प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रहे है । 17 व 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की प्रतियोगिताए अभी चल रही है इनका परिणाम 05 अक्टूबर को घोषित होगा ।

error: Content is protected !!