फ़िरोज़ खान
अन्ता/बारां- इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 305 की डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन श्रीमती पूर्णिमा वर्धान और सचिव कल्पना पुरोहित इनरव्हील क्लब अंता की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पधारी।अंता आने पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती अंजुम अशफ़ाक़ के नेतृत्व में सभी क्लब सदस्याओ के साथ दोनो पदा अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।इनके सम्मान में एनटीपीसी परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें क्लब संरक्षक उर्मिला जैन भाया और बारां क्लब की प्रथम अध्यक्ष ललीता टोंगगीया भी मौजूद रही। समारोह में क्लब अध्यक्ष अंजुम अशफ़ाक़ ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी वही चैयरमेन और सचिव मोहदया ने अंतराष्ट्रीय इनरव्हील गतिविधयों के बारे में क्लब सदस्याओ को विस्तार से बताया।श्रीमती उर्मिला भाया ने ,,नर सेवा नारायण सेवा ,,की बात कही और ललिता टोनगिया ने समाज के उत्थान में महिलाओ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अन्त में चैयरमेन और सचिव ने अन्ता क्लब के कार्यो की प्रशंशा करते हुऐ और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की नसीहत दी।श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने क्लब को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
