दौराई / 20 नवम्बर । अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्राम तबीजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक स्तरीय मीना मेले का आयोजन किया गया। मेले में ब्लाक के 10 विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रधानाचार्य विनिता जैन ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा अंजली शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिक्षिका रजनी आगाल ने बाल अधिकार कार्यशाला में बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुभवों का आदान प्रदान, मीना कहानियों का नाटक मंचन, कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अन्त में खेलकूद प्रतियोगिता के बाद देशभक्ति और मीना गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के महेन्द्र गुजराती, धारेश्वर सिंह चौधरी, मीना मेड़तियां, मधु जयसवाल, दीपमाला भाटी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।