भाजपा शाशन में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर

बीकानेर 23 नवंबर 2018 शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अमृतकाल के साथ शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने अपनी टीम के साथ मदीना मजीद वार्ड नं.12 और 13 में घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में 7दिसंबर को हाथ पर मुहर लगाने का आग्रह किया।उन्होंने पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ का भी प्रचार प्रसार किया।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी अमृतकला टिकानिया ने राजस्थान में निशुल्क दवा योजना,खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत बी.पी.एल और ए.पी.एल परिवारों को 2 रुपये किलो गेंहू वितरण योजना का लाभ भी दिया गया था।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर नाम बदलने का काम किया।आज 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा भी जुमला साबित हुआ।आज बेरोजगार दर दर भटक रहे है।
श्रीमती गौड़ ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महंगाई को कम करने के दावे भी खोखले साबित हुए।पेट्रोल डीजल रसोई गैस के आये दिन दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है।इस बार विधानसभा चुनाव में 200 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराने का आग्रह किया और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा।
इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष मनभरी,वसिरण,रेहाना,अफसाना,संतोष भाटी,विजयलता शर्मा,रामेश्वरी सहित महिलाए उपस्थित रही

error: Content is protected !!