सिन्धी अकादमी 6 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी

जयपुर, 19 दिसम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में ’’पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना’’ के अन्तर्गत 6 सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देने का निर्णय लिया गया है।

अकादमी अध्यक्ष श्री हरीश राजानी ने बताया कि अकादमी की पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के अन्तर्गत राज्यभर के साहित्यकारों की प्राप्त पाण्डुलिपियों में से 6 श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। इस योजना में प्रत्येक साहित्यकार को 20,000/- रू. की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि चयनित पाण्डुलिपियों में जयपुर के साहित्यकार श्री भगवान अटलानी की पाण्डुलिपि ’’रंग ऐं नक्श’’, अजमेर की डा0कमला गोकलानी की पाण्डुलिपि ’’सिन्धु जो फ़खुर जोगो इतिहास’’, जयपुर के श्री हरीश करमचंदानी की पाण्डुलिपि ’’देर थियण खां पहिरीं’’, जयपुर की डा0माला कैलाश की पाण्डुलिपि ’’सुंदरी उत्तमचंदाणीअ जे रचनाउनि जी साहितिक परख’’, अजमेर की सुश्री भविष्या सदारंगानी की पाण्डुलिपि ’’राष्ट्र में सिन्धियुनि जो योगदान’’ एवं जयपुर की सुश्री गायत्री की पाण्डुलिपि ’’सिन्धी गायकीअ जा सिरमौर फ़नकार’’ सम्मिलित हैं।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!