पटना, 24 दिसंबर 2018: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने पूर्व सांसद तथा केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद जी के निधन को निषाद समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है. सन ऑफ़ मल्लाह ने कैप्टन जयनारायण निषाद जी के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि वे निषाद समाज के लिए अभिवावक की तरह थे. उन्होंने कहा कि कैप्टन साहब निषाद समाज को राजनीतिक स्थान दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे. उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचकर निषाद समाज को व्यापक पहचान देने में अपना योगदान दिया. विकासशील इंसान पार्टी तथा निषाद विकास संघ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई.