गौरैया बचाओ अभियान के तहत 45 गौरैया चिड़िया के आसरा लगाये गये

दिनांक 08 जनवरी 2019 मंगलवार अजमेर घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में बेजुबान बेसहारा गौरैया चिड़िया के संरक्षण के लिए छतरी योजना माकड़वाली रोड स्थित कॉलोनी में 45 गौरैया चिड़िया के इको फ्रेंडली बर्ड हाउस राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान एवं ग्लोबल गिविंग फाउंडेशन के संयुकत तत्वाधान में लगाये गये साथ ही सभी क्षेत्रीय निवासियों ने गौरैया चिड़िया संरक्षण के अभियान से जुड़ने व इसकी देखभाल अच्छे से करने की शपथ ली संस्थान द्वारा पिछले 3 वर्षो से गौरैया संरक्षण के लिए प्रयासरत है कुछ स्थानों पर गौरैया चिड़िया कि संख्या में वृद्धि भी देखने को मिली है यह चिड़िया घर गौरैया पक्षी को सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस.एन.शर्मा(दीपक) के अनुसार इन बेजुबान बेसहारा चिड़िया की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है जो की चिंता का विषय है आज रेडियेशन व प्रदुषण के कारण गौरैया प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है इनकी संख्या में वृद्धि व एक बेहतरीन आसरा देने के उदेश्य से गौरैया चिड़िया संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे काफी लोग जुड़कर अपना सहयोग दे रहे है अभी तक संस्था से 525 आसरा घर गौरैया के लगा चुके है. कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता दीपक,यश व स्थानीय निवासी अशोक जैन का योगदान सहरानीय रहा।

डॉ एस.एन.शर्मा

error: Content is protected !!