फिरोज़ खान
बारां 8 जनवरी । शाहाबाद ब्लॉक के गांव मडी सामरसिंगा व मटिया खारा में मनरेगा काम बंद होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जाग्रत महिला संगठन की पिस्ता बाई व सुंदर लाल सहरिया, कोमल सहरिया, मोहनलाल सहरिया, रामवती सहरिया, रामदीन सहरिया, ने बताया कि मड़ी सामरसिंगा में लंबे समय से मनरेगा का काम बंद होने के कारण लोग बेरोजगार बैठे हुए है । उन्होंने मनरेगा में काम देने की मांग की है । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आवेंदन भी कर रखे है । लोगो ने बताया कि मड़ी सामरसिंगा के मात्र 6 मनरेगा श्रमिक सांधरी में चल रही मस्टररोल पर काम कर रहे है । मगर अन्य लोगो के नाम मस्टररोल में नही आने और इस गांव में काम नही चलने की वजह से लोग बेरोजगार बैठे हुए है । उन्होंने काम देने की मांग की है । इसी तरह मटियाखारा में मनरेगा काम बंद होने की वजह से सहरिया समुदाय के लोग बेरोजगार बैठे हुए है । रब्बी सहरिया ने बताया कि इस गांव में लोगो को मनरेगा काम की जरूरत है । मगर बन्द होने के कारण लोग बेरोजगार बैठे हुए है । लोगो ने बताया कि मेठ पुरानी डिमांड के आधार पर ही मस्टररोल जारी करवा लेते है । इससे अन्य श्रमिको के नाम मस्टररोल में नही आते है । और कई लोग वंचित रह जाते है । इस सम्बंध में मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी महिपाल मीणा ने बताया कि काम मांगो मांग पत्र भरवाकर इनको रोजगार दे दिया जावेगा ।