19वीं कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता 27 से

बीकानेर, 25 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा 27 फरवरी से 2 मार्च तक 19वीं कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 फरवरी को प्रातः 11ः15 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय प्रांगण में होगा। इसके मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव ताज मोहम्मद राठौड़, वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा, प्रसार शिक्षा निदेषक डाॅ. एस. के. शर्मा, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. आई.पी. सिंह, भू-सदृष्यता एवं राजस्व सृजन निदेशक डाॅ. सुभाष चौधरी तथा छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. वीरसिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रतनसिंह शेखावत करेंगे।

error: Content is protected !!