सिन्धियत मेले में होंगी संस्कृति को बढाने की प्रतियोगितायें

आजाद पार्क में होगा 31 मार्च को आयोजन
अजमेर 7 मार्च- सिन्धु समिति की ओर से आगामी 31 मार्च को आजाद पार्क में आयोजित होने वाले 18वें सिन्धियत मेले में सिन्धु संस्कृति को बढाने के लिये बच्चों की अलग अलग प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी व सिन्ध के गौरवमयी इतिहास को बडी स्क्रीन पर दर्शाया जायेगा उक्त विचार मेला सलाहकार बैठक में जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छाणी ने प्रकट किये। बैठक समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मेला संयोजक महेश ईसराणी ने बताया कि सलाहकार सदस्य विजय शाहणी, वासुदेव मंघाणी, छांगांमल,इन्द्र मूलाणी, भगवान चंदीराम, रमेश प्रियाणी, गुरूमुखदास बत्रा, पुरसु छतवाणी, राजा जेठाणी ने मेले में सिन्धी व्यजनों के साथ सजाई जाने वाली स्टॉलों पर चर्चा कर सभी को जोडने का विचार दिया।
सचिव जयकिशन हिरवाणी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिये टेन्ट समिति में हरकिशन टेकचंदाणी, किशन केवलाणी स्टॉल बुकिंग समिति में दिलीप बूलचंदाणी, अजीत पमनाणी, दिलीप थदाणी, अशोक तेजवाणी, नारी वाघाणी, सेवक पंजवाणी सिन्धी व्यंजन स्टॉल हेतु जयकिशन लख्याणी, नरेन्द्र बसराणी मंच व्यवस्था हेतु परमानन्द आहूजा, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी स्क्रिन व इनाम हेतु भगवान साधवाणी, जसवंत गनवाणी व पारस लौंगाणी को जिम्मेदारी दी गई है।
सह-संयोजक महेश टेकचंदाणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर की ओर से बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम मशहूर कलाकार घनश्याम भगत, प्रकाश मोटवाणी, लता ठारवाणी व गीतिका शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

(जयकिशन हिरवाणी)
सचिव,
94144 37621

error: Content is protected !!