अधिक से अधिक मतदान देने का संदेश दिया

स्वीप कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29 /03 /2019 को अजमेर विधानसभा दक्षिण (101) के द्वारा लोक सभा आम चुनाव 2019 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राजकीय महिला इंजीयरिंग महाविद्यालय की करीब 60 से 70 छात्राओं के द्वारा वॉल पेंटिंग बनाकर, उसके माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान देने का संदेश दिया,जिसमें कॉलेज के प्राचार्य मय स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम को करवाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। अंत में एस.डी.एम. आर्तिका शुक्ला मेम ने अपने उध्बोधन में कहा “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, और वहाँ पर उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की ।

error: Content is protected !!