आज दिनांक 3 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के प्रधान चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया इसी कार्यलय के माध्यम से पूरी अजमेर लोकसभा के चुनावी कार्यों का संचालन किया जाएगा उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने चौधरी को जीत के लिए शुभकामनाएं प्रक्षित की
शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है जबकि भाजपा पारिवारिक पार्टी है हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रयत्न करके प्रत्येक बूथ को कांग्रेस मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए साथ ही भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं भाजपा में ही एक सामान्य सा कार्यकर्ता सांसद का प्रत्याशी हो सकता है और एक सामान्य से कार्यकर्ता को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है कांग्रेस यदि अपने वादों को पूरा करती तो 55 साल में देश कभी का विश्व गुरु बन चुका होता किंतु कांग्रेस ने सिर्फ झूठ के माध्यम से देश पर राज किया है
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता व किसान के बेटे को भाजपा ने आज सांसद का प्रत्याशी बना कर फिर साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यह किसी पूंजीपतियों या परिवार वालों की पार्टी नहीं है कांग्रेस से सदा देश को बांटने का कार्य किया है
अजमेर लोकसभा संयोजक व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क कार्यक्रम हटूंडी, मायापुर ,तबीजी, सराधना, भावता, डुमाडा, सोमलपुर, दोराई में रहा जिसमें भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को अपार जनसमर्थन मिला जनसंपर्क के दौरान आमजन ने मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगाकर जनसम्पर्क के दौरान गए भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं बताया कि आमजन मोदी जी के नेतृत्व को पुनः लाना चाहता है प्रत्येक गांव का प्रत्येक वर्ग यह स्वीकार करता है कि देश नरेंद्र मोदी जैसे चौकीदार के हाथ में ही सुरक्षित रह सकता है मोदी जी ने ना सिर्फ देश के लिए विकास कार्य करवाए हैं बल्कि देश का गौरव भी विश्व पटल पर बढ़ाया है
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें सांसद प्रत्याशी के रूप में सबसे सरलतम व्यक्तित्व मिले हैं इनसे यदि कोई भी कार्यकर्ता या आम व्यक्ति 2 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो यह उसे 20 मिनट देने को तैयार रहते हैं साथ ही हमारे प्रत्याशी दो बार विधायक रहे है इसके बावजूद भी उनकी छवि पूर्ण तह बेदाग रही है जिससे यह पूर्णतः साबित होता है कि हमारे प्रत्याशी पूर्ण रूप से इमानदार व अपने कार्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ है
विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जो अफ्स्पा कानून में समीक्षा की बात कही गई है, यह सुरक्षाबलों के मनोबल को तोड़ेगा देशद्रोहियों, अलगाववादियों को समर्थन देने के लिए घोषणापत्र लाई है कांग्रेस पार्टी खतरनाक वादे कर रही है और उसके मेनिफेस्टो में ऐसा अजेंडा है जो देश को तोड़ने का काम करेगा यह राष्ट्र की एकता के खिलाफ जाते हैं. जो कांग्रेस पार्टी और नेहरू गांधी परिवार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो निर्णय लिया था वह ऐतिहासिक भूल थी. उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता है. उस एजेंडो को और खतरनाक तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी है.सीआरपीसी को बदला जाएगा, कि जमानत अब से नियम बन जाएगा और जमानत न देना उसका अपवाद. यानी आतंकवादी भी जमानत ले पाएगा.
देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि यह 2019 का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है. मोदी जी के नेतृत्व में 35 दल एक साथ खड़े हैं, दूसरी तरफ वे लोग हैं, जिनका कोई नेता तक नहीं है. स्वार्थ के लिए इकट्ठा हुए हैं. 5 साल के अंदर देश का विकास और गौरव दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है. 2019 में हमारी विजय निश्चित है देश की जनता मोदी जी के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है मोदी जी जैसा लोकप्रिय नेता विश्व में किसी दल के पास नहीं है सबसे पहला काम हमने जवानों को वन रैंक वन पेंशन देने का काम किया. जवानों के परिवारों का सम्मान किया. पहले गोलियां चलाने के लिए दिल्ली पूछना पड़ता था. हमने कहा, गोली का जवाब गोले से दिया जाए. पीछे नहीं हटना है. 70 साल से देश ऐसी सरकार चाहता था. नक्सलवाद और माओवाद खत्म होने की कगार पर है. पाकिस्तान के अंदर घुसके जवानों की हत्या का बदला बदला लिया.
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि मैं राहुल गांधी एंड कंपनी से पूछना चाहता हूं कि वे अपना रुख स्पष्ट करें कि देश में घुसपैठिये रहें या नहीं. यह हमारे लिए वोट बैंक का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा का मुद्दा है. चुनाव जीतने के लिए सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में हमारा डंका बज रहा है. एक के बाद एक गौरव के पल बीजेपी के नेतृत्व में आ रहे हैं और आगे और भी ऐसे पल सामने आएंगे. 5 साल तक मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. नोटबंदी भी की.
नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लम्बा ने कहा कि हमारे सांसद प्रत्याशी सादगी के प्रतीक है और अजमेर की जनता सीधे-साधे व्यक्ति को हमेशा स्वीकार करती है अजमेर कभी किसी बाहरी को स्वीकार नही कर करेगा
जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने कहा कि कोंग्रेस के पास नोट है तो क्या हुआ हमारे पास वोट है हमारे पास अजमेर की जनता का प्यार है उनका आशीर्वाद है अजमेर की जनता का स्नेह प्यार व आशीर्वाद ही भाजपा को विजय श्री दिलाएगा
किशनगढ़ विधायक प्रत्याशी विकास चौधरी, राजेन्द्र विनायका, दूदू जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, लोकसभा सह संयोजक अरविंद यादव ,धर्मेन्द्र गहलोत, जगजीत सिंह,सुरेन्द्र सिंह शेखावत,श्याम शर्मा,कार्यालय प्रभारी आनंद सिंह राजावत ,अरविंद गिरधर शर्मा, रमेश सोनी, प्रधान अशोक सिंह रावत , पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना,नवीन शर्मा,शिवराज चौधरी,धर्मेश जैन, देवी शंकर भूतड़ा, सोम रत्न आर्य श्री कृष्ण सोनगरा पूर्णा शंकर दशहरा और,ओम प्रकाश भड़ाना, शम्भू शर्मा,राधेश्याम पोरवाल,मोहन रावत,नारायण गोड़ियावास,मोहन सिंह रावत,सीमा गोस्वामी, इन्दु शर्मा,मांगीलाल अग्र्रवाल,सम्रत सिंह,कंवल प्रकाश किशनानी,राजेश शर्मा,बलराज कच्छावा,मुकेश खिंची, योगेश शर्मा,राजकुमार ललवानी,अनीश मोयल,मोहित जैन,रचित कच्छावा,महावीर डांगी, अंकुर सोनी आदि उपस्थित रहे