अजमेर। अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला 9 अप्रैल मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे उन्हें नामांकन दाखिल करवाने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे सह प्रभारी विवेक बंसल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कैबिनेट मंत्री अजमेर आएंगे।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि मंगलवार 9 अप्रैल को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला दोपहर 1 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन दाखिल कराने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे राजस्थान कैबिनेट के मंत्री रघु शर्मा प्रमोद जैन भाया सहित जिले के विधायक पूर्व विधायक कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेता शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री सचिन पायलट हेलीकॉप्टर के द्वारा दोपहर 12ः 30 पर अजमेर पहुंचेंगे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित है हेलीपैड पर उतरेगा जहां उनकी अगवानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला करेंगे यहां से वह कांग्रेस प्रत्याशी झुनझुनवाला के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के सभी नेता विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री का दोपहर 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है
इसके अलावा विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सभी पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी पदाधिकारी, डीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी सहित निकाय सभापति, पूर्व सभापति, पार्षद, पूर्व पार्षद शहर के ब्लॉक के वार्ड प्रभारी समन्वयक वह कांग्रेसी नेताओं व ब्लाॅक के संगठन महामंत्रीयों नांमकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।