भाजपा का संकल्प पत्र को बताया झांसा पत्र

shiv bansal
अजमेर ।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल डॉ सुरेश गर्ग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित प्रदेश महासचिव डॉ जी एस बुंदेला युवा कांग्रेस अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष. राकेश शर्मा शहर अध्यक्ष सैयद कुतुब चिश्ती आईटी सेल के जिला अध्यक्ष कपिल सारस्वत ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प घोषणापत्र को झांसा पत्र बताया है ।
कांग्रेसी नेताओं ने आज एक प्रेस वक्तव्य जारी कर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प घोषणापत्र की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए उसे झांसा पत्र बताया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश की 125 करोड़ जनता से लोकसभा चुनाव 2014 में किए गए वादों से मुकरने के लिए माफी मांगनी चाहिये।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव 2014 के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो फिर नया घोषणा पत्र क्यों??
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से युवा छात्र किसान महिला व्यापारी एवं हर तबका त्रस्त है। और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार बैठा है।

error: Content is protected !!