ऐल्कमी के दिव्यांश के जेइइ मेन्स में 98.89 पर्सेंटायल

संस्थान के निर्देशक लोकेश कच्छावा ने बताया की अप्रैल में आयोजित जेइइ मेन्स 2019 को ऐल्कमी के 8 बच्चों ने जेइइ मेंस की परीक्षा दी, उनमें से उनके 7 विद्यार्थीयों ने इस परीक्षा को पास किया है, जो की जेइइ एडवांस को देने के लिए क्वालिफ़ायड है। संस्थान के ही निर्देशक मूलाराम चौधरी ने बताया कि एक विद्यार्थी दिव्यांश रस्तोगी ने 98.89 पर्सेंटायल स्कोर अर्जित किया। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया और कहा कि निरंतर प्रयास एवं कड़ी मेहनत से जीवन में बड़े से बड़ा मुक़ाम भी हासिल किया जा सकता है ।

error: Content is protected !!