देवनानी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप यादव महासचिव शिव कुमार बंसल ललित भटनागर अशोक बिंदल आरिफ हुसैन ने पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के महापुरुषों का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निराधार बताया है।
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने द्वैश्ता पूर्ण संकीर्ण मानसिकता के कारण यह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा ने गणित विषय पर सवाल खड़ा किया है जबकि जे ई ई नीट आदि में हमारे बच्चों ने गणित में परचम फहराया है ।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा की पूर्व शिक्षा मंत्री देवनानी का ज्ञान अधूरा है नीट में गणित विषय नहीं होता तो कहां से परचम लहरायेगें । उन्होंने कहा ऐसे मन्त्रियो की केन्द्र सरकार भविष्य में युवाओं को पकोड़े ही तलवायेगें।

error: Content is protected !!