पायलट को नियुक्ति का अधिकार सोपा जाए

अजमेर।अजमेर शहर देहात के कांग्रेस जनों का एक शिष्ट मंडल कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी एवं संगठन महासचिव के वेणुगोपाल को सौंपकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जो कि पिछले लम्बे समय से कांग्रेस प्रेसिडेंट की भूमिका भी निभा रहे हैं और शहर देहात के हरेक व्यक्ति को हरेक कार्यकर्ता की क्षमता को पहचान ओर माप चुके है राज्य भर में लंबित निगम बोर्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्ति करने जिम्मेदारी सौंपने की, देने की मांग करेगा।
अजमेर शहर कांग्रेस के महामंत्री ललित भटनागर ने बताया कि लोकसभा चुनावों में अशोक गहलोत ने राज्य भर में उम्मीदवार घोषित करने में, चयन में अग्रिम पंक्ति में रहे हैं और परिणाम उम्मीद से ज्यादा कमतर रहे हैं। जबकि मुख्य मंत्री के रूप में सचिन पायलट राज्य भर के युवा वर्ग एवं जनमानस को ज्यादा तवज्जो मिलती राजनैतिक निर्णय से ही सचिन पायलट के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता अभी हार के कोमा से बाहर नहीं निकला है।
अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित भटनागर ने बताया कि अजमेर में विधानसभा चुनाव के पराजित उम्मीदवार ओर संगठन एक जिम्मेदारी का आभाव रहा है और उन्हीं लोगो को लोकसभा में पुन जिम्मेदारी दे जनता को नाराज़ कर दिया जिस जनता ने कांग्रेस के माहौल के बावजूद इन नकारा उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार को ठुकराया।
शहर कांग्रेस के महामंत्री ललित भटनागर ने बताया कि निगम बोर्ड में पुन हारे पराजित उम्मीदवारों को नियुक्ति ना देकर वरिष्ठ ओर युवा वर्ग से पहली लाइन के हारे कांग्रेस जनों को विराम लगा कर दूसरी ओर तीसरी लाइन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को नियुक्ति की मांग की जाएगी। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिव कुमार बंसल ने बताया कि नए ओर ऊर्जावान लोगो को सरकार के साथ संगठन पर जिम्मेदारी के लिए निर्विवाद ओर पीसीसी चीफ के साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ही राजस्थान प्रदेश की एकल जिम्मेदारी सौंपी जाए इस बाबत एक प्रदेश भर से कांग्रेसी नेताओं के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी को उनकी सात जून से शुरू हो रही वायनाड केरल यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस के महामंत्री ललित भटनागर सौंपेगे जिसमें सचिन पायलट को राजस्थान के कांग्रेस जनों को समायोजित करने का काम सोपने की मांग करेगा।

error: Content is protected !!