आनंद सिंह राजावतअजमेर 13 जून । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के जिला पदाधिकारियों की एक बैठक शहर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी नगर निगम के वार्डों के पुनर्गठन में पार्टी की ओर से महामंत्री आनंद सिंह राजावत को शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया अजमेर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डो के परिसीमन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम रत्न आर्य तथा दक्षिण विधानसभा के लिए महामंत्री डॉक्टर प्रिय शीला हाड़ा को नियुक्त किया गया इसी प्रकार पार्टी के संगठन को गति प्रदान करने एवं भाजपा द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों को सहयोग करने हेतु बैठक में मंडल स्तर पर कमेटियां बनाई जिसमें पृथ्वीराज मंडल का संयोजक उपाध्यक्ष विकास सोनगरा को बनाया तथा जिला मंत्री विजय दिवाकर, कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा, उपाध्यक्ष विनोद कँवर ,मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बहल तथा प्रचार मंत्री संदीप गोयल को कमेटी का सदस्य बनाया। इसी प्रकार बजरंग मंडल का संयोजक शहर उपाध्यक्ष रमेश शर्मा को बनाया तथा कमेटी में उपाध्यक्ष संजीव नागर, जिला मंत्री रविंद्र जसोरिया ,अशोक राठी ,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, तथा मंडल प्रभारी बेनी गोपाल को लिया गया दाहरसेन मंडल का संयोजक महामंत्री जय किशन पारवानी को बनाया तथा कमेटी में उपाध्यक्ष सुलोचना शुक्ला। जिला मंत्री दीपेंद्र लालवानी,उषा किरण जोशी, मंडल अध्यक्ष राज कुमार लालवानी ,तथा उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी तिलक सिंह रावत को लिया गया। झलकारी बाई मंडल में मंडल संयोजक उपाध्यक्ष घीसू लाल गढ़वाल, जिला मंत्री मोहन राजोरिया, हेमेंद्र जैन ,उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल ,प्रवक्ता प्रवीन जैन, मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा ,मंडल प्रभारी डॉ अशोक शर्मा को लिया गया। आदर्श मंडल संयोजक उपाध्यक्ष रंजन शर्मा को तथा कमेटी में संपत भाटी, जिला मंत्री राजेश घाटे ,प्रवक्ता दीपक भाकर ,मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा तथा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सतीश बंसल को लिया आर्य मंडल की कमेटी में मंडल संयोजक महामंत्री रमेश सोनी, डॉक्टर सुभाष माहेश्वरी ,जिला मंत्री अमृत महरिया, नरपत सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश खींची तथा मंडल प्रभारी तुलसी सोनी को लिया गया.
जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने बताया कि उक्त परिसीमन के विषय में सीईओ नगर निगम से दूरभाष पर बात कर उनसे परिसीमन का कार्य होने से पूर्व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक रखने जिसमें परिसीमन से संबंधित क्या कार्य किए जाएंगे उनकी विस्तृत जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार का प्रश्न यदि किसी दल का हो तो उसका निस्तारण करने का आग्रह किया हेड़ा ने कहा कि उक्त बैठक से इस परिसीमन के कार्य को सुचारू क्रियान्वयन करने में आसानी रहेगी।