
अजमेर
महोदय,
पर्याप्त बरसात से बिसलपुर बाँध में पानी की आवक निरन्तर जारी है तथा अभी बिसलपुर में क़रीब ३१२ तक गेज पंहुच चुका है जो एक साल तक पर्याप्त है। अभी भी बिसलपुर के भराव क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है तथा बाँध में पानी की आवक जारी है।इसे देखते पूरी सम्भावना है कि बिसलपुर बाँध over flow होगा। इन सब हालातों के मध्येनज़र अजमेर की जनता यह उम्मीद करती है कि अजमेर शहर व जिले में पीने के पानी की सप्लाई का अंतराल कम किया जाये तथा समय व प्रेशर में बढ़ोतरी की जाये।
आशा है आप विभाग की मीटिंग ले अफसरो को आवश्यक निर्देश देंगे तथा अजमेर की जनता को राहत प्रदान करेंगे।
भवदीय,
डॉ. गोपाल बाहेती
पूर्व विधायक, पुष्कर