दौराई में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

अजमेर, 03 सितम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री अरविंद सेंगवा ने सभी सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह किया है कि वे आगामी आने वाले विभिन्न त्यौहारों पर शान्ति व्यवस्था कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अरविंद सेंगवा ने आज दौराई में शान्ति समिति की बैठक ली। उन्होंने उन्होंने कहा कि आगामी तेजा दशमी, मोहर्रम एवं अनन्त चतुदर्शी के पर्वों पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखे। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। प्रत्येक पर्व की वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों को प्रशासन से पूर्वानुमति लेनी होगी। बिना अनुमति डीजे बजाने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री हर्षवर्धन, तहसीलदार अजमेर सहित गांव के सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

तेजा मेले की व्यवस्थाओं को रखें चाक-चौबंद -सन्धु
ब्यावर 03 सितम्बर। प्रसिद्ध तेजा मेले की व्यावस्थाओं के संबंध में मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह सन्धु ने कहा कि तेजा मेले के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
श्री जसमीत सिंह सन्धु ने कहा कि तेजा मेला ब्यावर की पहचान है। इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। इसके लिए समस्त विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विभागों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने के लिए विभागीय स्तर पर बैठक आयोजित कर प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था मेले के आयोजन में महत्वपूर्ण है। आवश्यकतानुसार पुलिस जाप्ता एवं होमगार्ड के अतिरिक्त जवान तैनात होंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कडी नजर रखी जाएगी। इस प्रकार के तत्वों से निपटने के लिए समस्त स्थलों पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी।
मेले के दौरान आपसी समन्वय एवं प्रभावी मॉनीटेरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा । यह कंट्रोल रूम मेला अवधि के दौरान 24 धंटे कार्यरत रहेगा। कंट्रोल पर कार्मिकों की पारी के अनुसार ड्यूटी लगायी जाएगी। मेले के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कला प्रदर्शन की अनुमति प्रशासन प्रदान की गई है। इसके अलावा किसी प्रकार के फुहड कार्यक्रमों को नही करने के लिए पाबन्द किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति श्रीमती कमला दगदी, वृत निरीक्षक श्री रमेन्द्र सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!