गणपति की महाआरती एवं छप्पन भोग की झांकी
अजमेर ! हाथी भाटा स्थित श्री गणेश महोत्सव में हाथी भाटा के राजा के पान्डाल में आज छप्पन भोग की झांकी सजाकर महा आरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उद्योगपति राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल जाटव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरव यादव एवं समाजसेविका कान्ता भट्ट ने अतिथि की हैसियत से शिरकत कर महाआरती में भाग लिया।
श्री गणेश महोत्सव में छप्पन भोग की नयमाभिराम झांकी सजाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर किशोर सिंह मनवीर सिंह वरुण गौतम कुलदीप सिंह गोलू सिंह पवार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन कवि लोकेश चारण ने किया।