पर्यावरण को बचाना है प्लास्टिक को मिटाना है कि शपथ ले मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
आगरा। अवंतीबाई पार्क दहतोरा में प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में बिचपुरी मंडल भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा ज़िलाअध्यक्ष श्याम भदोरिया व विशिष्ठ अतिथि ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद माल्याअर्पण किया गया।तदोपरांत पार्क में बिखरी प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरि सिंह व संचालन रजत लोधी व विष्णु मुखिया ने संयुक्त रूप से किया। ज़िलाअध्यक्ष श्याम भदोरिया ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने आज जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाए है।स्वच्छता अभियान के साथ साथ लोगों को प्लास्टिक के पूर्ण बहिस्कार की शपथ भी दिलाई गयी है। जिससे कि समाज व राष्ट्र प्लास्टिक मुक्त होकर वातावरण स्वच्छ रहे। ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयालजी का यही उद्देश्य था कि वे भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें।उनकी जयंती के उपलक्ष्य में अवंतीबाई पार्क दहतोरा में बिचपुरी मंडल भाजपा की टीम ने प्लास्टिक के पूर्णत: प्रयोग ना करने की शपथ लेकर एतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी को एक साथ मिलकर प्लास्टिक प्रदूषण जैसे भयावह दानव का सामना करें।अगर हम सभी प्लास्टिक का प्रयोग अपने घरों में कभी नही करेंगे।तब भी प्लास्टिक प्रदूषण के स्तर को कम करके आसानी से इसपर नियंत्रण पा लेंगे।
युवा मोर्चा ज़िला प्रभारी हरिओम रावत ने कहा कि प्लास्टिक प्रयोग के दुष्परिणामो के लिए युवा मोर्चा जनजागरुकता अभियान चलाएगा। जिससे कि आगे आने वाली पीढ़ी प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुक़सान के प्रति सजग हो इसका प्रयोग बंद कर दे।
प्रमुख रूप से ज़िला उपाध्यक्ष अजयकांत कुलश्रेस्ठ, युवा मोर्चा प्रभारी हरिओम रावत, युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव दिवाकर, पवन चौधरी, रजत लोधी, अभिषेक लोधी,अंशुल राणा, नरेश राजपूत, दिव्यांशु मिश्रा, बब्बू चौधरी, रविंद्र चौधरी, मोनू अग्रवाल, सुभाष प्रजापति, डॉ उदल सिंह, बंटी लोधी, कौशल अग्रवाल, पंकज कटारा, राधे मोहन वर्मा, ओमप्रकाश, पदम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।