वार्ड 56 ने समूचे बीकानेर शहर को अपने संग कैसे जोड़ा.

जानिए समूह लग्न सहित क्या-क्या बेहतर करने की पहल की,… प्लास्टिक मुक्त वार्ड अभियान प्रारम्भ… वार्ड 56 में घर-घर दी प्लास्टिक के नुकसान की जानकारी
बीकानेर, 19 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी व राजीव यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त वार्ड बनाने का अभियान रविवार को वार्ड 56 से प्रारंभ हुआ।
इस दौरान लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया और कपड़े के थैले निःशुल्कवितरित किए गए।प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि जागरूकता अभियान की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री जनार्दन कल्ला ने की। इस दौरान राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला व पार्षद शिव शंकर बिस्सा के नेतृत्व में प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई तथा प्रत्येक घर में कपड़े के दो-दो थैले निःशुल्क वितरित किए गए। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के कन्हयालाल भाटी जी ने बताया कि 2 अप्रैल को होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी दी। बिस्सा नें बताया कि अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा मोहल्ले की सफाई भी की गई। राजकुमार किराडू ने बताया कि वार्ड में होने वाले विकास के कार्यों में वार्ड वासियों की आवाज शामिल करने और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रारूप प्रत्येक घर में वितरित किये गए। आगामी 15 दिनों में जानकारी सहित प्रारूप वापस लिए जाएंगे। प्रारूप में वार्ड और जिले की तीन-तीन बड़ी समस्याओं और आम आदमी की व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी मांगी गई है। प्राप्त समस्याओं को वार्ड सभा कर प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन के सहयोग से निस्तारण करने के प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस की माहपौर प्रत्याशी अंजना खत्री, पार्षद पति सुरेंद्र टोडासरा, प्रफुल्ल हटिला,सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद,जितेन्द्र जोशी, उमा सुथार, संतोष पड़िहार, शबनम बानो, शारदा नायक, मुमताज शेख, ज्योति चैधरी, नवीन आचार्य, भीमराज सेवग, रघुवीर गर्ग, मुरलीधर गहलोत, चोरूराम चांवरिया, जाकिर नागौरी, फूसाराम, नवीन बिश्नोई, किशन किराडू, देवानन्द चांवरिया, लक्ष्मीकांत बिस्सा, बसंत रंगा, देवेंद्र व्यास, बंटी तेजस्वी, सीताराम जाट, अशोक चैधरी, करण सारस्वत, नानू बोहरा,मालचंद सारस्वत ,मनीष डीजे, रामचंद्र ओझा, राजू पारीक, उमेश पुरोहितआदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!