लॉकडाउन के कारण सभी श्रद्धालु घरों में रहकर सेवा सुमिरन करेगें
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को 2000 सेनिटाइजर व 4000 मास्क वितरित किए जाएगें
कच्ची बस्ती में होगा हलवा प्रसाद वितरण
भीलवाड़ा। हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के आराध्य सतगुरू बाबा शेवाराम साहब जी की 36वीं पुण्य तिथि वरसी 14 अप्रेल मंगलवार को मनाई जाएगी। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि लॉक डाउन के चलते आश्रम में कोई श्रद्धालु नहीं आएगा एवं देश-विदेश के भक्त अपने-अपने घरो में ही सेवा सुमिरन करेगें। इस अवसर पर आश्रम में विशेष स्तुति भजन कीर्तन होगें। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते वरसी उत्सव सादगी एवं अल्प रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सेवा भारती एवं हरी शेवा धर्मशाला द्वारा कोरोना महामारी में चौराहों एवं चैक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 4000 मास्क एवं 2000 सेनिटाइजर बोतल का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कच्ची बस्तियों में हलवा प्रसाद का वितरण होगा। संत मयाराम संत राजाराम संत गोविन्दराम एवं आश्रम के पंडितों द्वारा विधि विधान से बाबाजी की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन स्तुति ध्यान होगा। श्री श्रीचंद्र चालीसा का पाठ, श्री मात्रा साहब वाणी का पाठ आरती होकर कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति व विश्व कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।